वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव उपाध्याय ने हीट स्ट्रोक से हों रही मौतों पर चिंता व्यक्त किया

रिपोर्ट :अजित कुमार सिंह” बिट्टू जी” व्यूरोचीफ हिन्द एकता टाइम्स
बलिया
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय ने भीषण गर्मी एवं लूं से बचाव का सुझाव देते हुए जनपद में हीट स्ट्रोक से हों रही मौतों पर चिंता व्यक्त की है। श्री उपाध्याय ने पीड़ित लोगों के परिवार को हर संभव सहायता करने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई। साथ ही खेतिहर मजदूरों,किसानों व आम जनता से धूप से बचने का आग्रह किया, साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर न निकलें। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। घर से बाहर निकलते समय शरीर को पूरा ढंक लें एवं पानी की बोतल साथ में रखें। उन्होंने जिलाधिकारी से से आग्रह किया कि सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रहें। उन्होंने जिले में खराब बिजली व्यवस्था पर चिंता व्यक्त किया और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया कि जल्द बिजली व्यवस्था ठीक कराने के लिए दिशा निर्देश दें।



