परिजन थे अनजान, ढाई वर्ष के बालक की गयी जान

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

दोकटी (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्छूटोला गांव में एक ढाई वर्षीय बालक की नाबदान के पानी में डूबकर मौत हो गई। मौत की जानकारी घर वालों को अगले दिन मंगलवार की हुई। जब बच्चे का शव गड्ढे में उतर आया हुआ मिला। जानकारी के अनुसार लच्छुटोला निवासी पप्पू यादव का ढाई वर्षीय पुत्र सोमवार को घर से गायब हो गया था। पहले तो परिजन अनभिज्ञ थे कि घरवालों के किसी के साथ होगा। जब शाम हुई तो परिजन सभी संभावित स्थानों पर ढूंढना आरम्भ किये।

नहीं मिलने पर परिजन काफी परेशान थे। वहीं घर का गंदा पानी निकालने के लिए घर के पीछे गड्ढा खोद रखा था। जिसमें गंदा पानी इकट्ठा हो रहा था। पानी से वह गड्डा भर गया था, और वह उसी में जाकर बालक गिर गया। जिससे डूब कर मौत हो गई। अगले दिन उतराया हुआ किसी को दिखाई दिया। यह सूचना घरवालों को दी गयी। जिसे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है।

Related Articles

Back to top button