मृत रोजगार सेवक को आर्थिक सहयोग को लेकर सौंपा ज्ञापन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

रसड़ा (बलिया) रसड़ा ब्लाक के छितौनी गांव के रोजगार सेवक राजकुमार के आसमयिक निधन से रोजगार सेवकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार को रसड़ा ब्लाक के रोजगार सेवक दर्जनों की संख्या में रसड़ा ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी की गैर मौजूदगी में एपीआे अश्वनी कुमार को पत्रक सौंप कर मृत रोजगार सेवक राजकुमार के स्वजनों को पांच लाख का आर्थिक सहयोग, नौकरी सहित अन्य सरकारी अनुदान दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मुकेतश्वर, प्रवण उपाध्याय, राकेश पांडे, राजन आर्य, अनीता, मंजू, शशिकांत, प्रदीप आदि रोजगार सेवक मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button