जिलाधिकारी के खिलाफ तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रहा जारी।

 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ अधिवक्ताओं का आज तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा अधिवक्ता इस जिद पर अड़े हुए हैं कि जब तक जिलाधिकारी का ट्रांसफर नहीं हो जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा धरने को संबोधित करते हुए सिंहासन गिरी ने कहा कि भ्रष्ट जिलाधिकारी के खिलाफ ही आंदोलन होता है इसके पहले जितेंद्र प्रताप सिंह ,अमित किशोर, रजनीकांत, प्रभाकर चौधरी जैसे जिलाधिकारी भी देवरिया में रहे। लेकिन कभी भी इन अधिकारियों के खिलाफ कोई आंदोलन नहीं हुआ। देवरिया के आंदोलनरत अधिवक्ताओ कहा कि जितेंद्र प्रताप सिंह और अमित किशोर जैसे ईमानदार अधिकारी को चाहते हैं सिंहासन गिरी ने कहा कि हम लोग जय शिव शुक्ला के मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलने गए थे लेकिन जिलाधिकारी का रवैया ठीक नहीं रहा । जय शिव शुक्ला के जमीन में 10 कड़ी चौड़ा और 300 मीटर लंबा सड़क जिलाधिकारी द्वारा बनवा दिया गया जबकि जय शिव शुक्ला दौड़ते रहे उसे पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिवक्ता वरुण कुमार तिवारी ने कहा कि आईएएस अधिकारी का जो रवैया होना चाहिए वह इनके अंदर नहीं रहा उस दिन उनकी रवैया गुंडा माफिया एवं दबंगई का रहा। इसीलिए अधिवक्तागण नाराज है और आंदोलन रत है और यहां आंदोलन कब तक चलेगा जब तक कि यहां से जिला अधिकारी का ट्रांसफर नहीं हो जाता। अधिवक्ता संजय मिश्रा ने कहा कि जिलाधिकारी भ्रष्टाचार के जनक है उनके समय में भ्रष्टाचार चरण सीमा पर है इन्हें यहां से हटाया जाए जब तक हटाए नहीं जाएंगे तब तक का आंदोलन चलता रहेगा आगे उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के समय में कोई भी कार्य भ्रष्टाचार के साथ शुरू हो रहा है चाहे वह शस्त्र लाइसेंस का हो या अनुसूचित अनुसूचित जनजाति की जमीन को दूसरे के बचने के लिए हो। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अधिवक्ता भवन बनाया गया जिस पर उनकी दृष्टि कार्यालय खोलने के लिए लगी है। लेकिन हम लोगों ने आवेदन देते हुए कहा था की तीन दिन के अंदर एक खाली कर दिया जाए लोकसभाचुनाव के बाद बात इसी तरह से खाली कराया गया इनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार अपनी चरण सीमा पर है। जब तक इनको यहां से हटाया नहीं जाएगा अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और आंदोलन चलता रहेगा ।

Related Articles

Back to top button