जिलाधिकारी देवरिया को लेकर आज चौथे दिन भी अधिवक्ताओं का आंदोलन रहा जारी

 

 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया मुख्यालय पर आज भी अधिवक्ताओं द्वारा जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ आंदोलन जारी रहा अधिवक्ता अपने समूह के साथ जैसे ही जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ बढ़े सुरक्षा में तैनात जनपद की पुलिस अधिवक्ताओं से बातचीत करने लगी। आंदोलन को धार देते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन धरना प्रदर्शन जिला अधिकारी के खिलाफ तब तक चलता रहेगा जब तक की शान द्वारा इनका तबादला नहीं हो जाता अधिवक्ताओं का कहना था कि इनके जैसा भ्रष्टाचार करने वाला जिलाधिकारी अब तक कोई देवरिया में नहीं आया अधिवक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में हर टेबल पर बैठे हुए बाबू और पेशकार लूट मचाए हुए कोई भी कार्य बिना घूस लिए नहीं हो रहा है अधिवक्ताओं के साथ भी जिलाधिकारी न्याय नहीं कर रहे हैं अधिवक्ताओं ने कहा जय शिव शुक्ला के साथ जो कुछ भी हुआ वह अनुचित था सब कुछ जानते हुए भी जिलाधिकारी ने जय शिव शुक्ला की बात नहीं सुनी और नहीं तो उनकी जमीन में रास्ता बनवा दिया जय शिव शुक्ला दौड़ते रह गए ऐसे में अधिवक्ताओं को भी इस जिला अधिकारी के कार्यकाल में न्याय नहीं मिलने वाला है। इसलिए जब तक यह यहां से हटाए नहीं जाते तब तक का आंदोलन चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button