दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
सुखपुरा(बलिया)। मंगलवार की शाम बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय पर एक व्यक्ति द्वारा जय श्री राम बोलने पर दूसरे व्यक्ति के द्वारा थप्पड़ मार देने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम ग्राम पंचायत गोपालपुर कला निवासी समाजसेवी देवीलाल ने किसी अपने परिचित से जय श्री राम बोला, वहीं पास में खड़े दूसरे व्यक्ति को जय श्री राम कहना अच्छा नहीं लगा। और उसने देवी लाल की जमकर पिटाई कर दी।पीड़ित द्वारा इस मामले की तहरीर थानाध्यक्ष सुखपुरा को दी गई है। जिसमें पीड़ित ने उल्लेख किया है। कि गोपाल नगर निवासी रामविलास यादव पुत्र लक्ष्मण यादव जो भारतीय थल में कार्यरत है ।छुट्टी पर घर आया है। उसके द्वारा मुझे अनायास जय श्री राम बोलने पर मारा पीटा गया है। इस संदर्भ में थानाध्क्ष सुखपुरा ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। जांचों उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।



