आजमगढ़: एसपी ने थाना फूलपुर, सीओ फूलपुर कार्यालय व थाना सरायमीर का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश

आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक ने थाना फूलपुर, सीओ फूलपुर कार्यालय व थाना सरायमीर का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश, गुरुवार पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा थाना फूलपुर, सीओ फूलुपर कार्यालय व थाना सरायमीर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा निम्न दिशा-निर्देश दिये गये-
थाना-फूलुपर
थाना कार्यालय के अभिलेखो का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना परिसर की साफ सफाई संतोषजनक पाया गया। पुलिस कर्मियों से लागू किये गये नये कानूनों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे। पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नये कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। थाना परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरो की स्थिती परखी। पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले, सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।
थाना- सरायमीर
थाना कार्यालय के रजिस्टरों के बारे में जानकारी न होने पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर को फटकार लगायी गयी। थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा रजिस्टर पूर्ण न करने वाले कर्मियों के ओ0आर0 किये गये । थाना परिसर की साफ सफाई संतोषजनक पाया गया । पुलिस कर्मियों से लागू किये गये नये कानूनों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे। पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नये कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। थाना परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरो की स्थिती परखी। पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले, सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।



