आजमगढ़ में एसआई व सिपाही को आईजी ने किया निलंबित,लूट की सूचना पर सक्रियता न दिखाने पर हुई कार्रवाई,आईजी की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़।पीड़ित की सूचना के बाद कुछ दूर खड़ी 112 पीआरवी पर तैनात जवानों ने सक्रियता दिखाई होती तो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होते। आइजी अखिलेश कुमार ने जवानों की इस लापरवाही पर पीआरवी पर तैनात एसआइ हरेराम व आरक्षी सत्यवीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है,साथ ही पूरी प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया है। आइजी के इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है,(Azamgarh: If the soldiers posted on 112 PRV parked some distance away after the victim’s information had shown activity, the bad guys would have been in the custody of the police. IG Akhilesh Kumar has suspended SI Hare Ram and Rc Satyavir posted on the PRV with immediate effect and directed to investigate the matter. The IG’s action has caused panic in the department)शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक शापिंग माल के पास सोमवार की दोपहर में दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर दिनदहाड़े रेडिएंट कंपनी गोरखपुर में एजेंट प्रमोद कुमार निवासी रानीपुर थाना मुबारकपुर से कलेक्शन के आठ लाख रुपये लूट लिए। उसके बाद फरार हो गए।घटना के तत्काल बाद पीड़ित ने कुछ दूर खड़ी पीआरवी वाहन पर तैनात एसआइ हरेराम व आरक्षी सत्यवीर को घटना की सूचना दी। इस पर जवानों ने किसी तरह की सक्रियता नहीं दिखाई और न ही कंट्रोल का सूचना देते हुए लुटेरों का पीछा किया।घटना के तत्काल बाद आइजी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पीड़ित से पूरी घटना की जानकारी ली, जवानों की लापरवाही सामने आने पर उन्होंने तत्काल निलंबन का आदेश दिया। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले दोनों जवानों को निलंबित किया जा रहा है। घटना के बाद उनकी भूमिका की जांच की जा रही है,Immediately after the incident, the victim informed SI Hare Ram and Rc Satyavir posted on the PRV vehicle parked some distance away. The soldiers did not show any activity and did not inform the control and chased the looters.Immediately after the incident, the IG had also reached the spot. He inquired from the victim about the entire incident. When the negligence of the soldiers came to light, he ordered immediate suspension. ASP City Shailendra Lal said the two soldiers were being suspended for their negligence. Their role after the incident is being investigated.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button