पूर्व मंत्री घूरा राम की मनायी गयी चौथी पुण्यतिथि

रिपोर्टर संजय सिंह
रसड़ा (बलिया) रसड़ा क्षेत्र के चिलकहर ब्लाक अंतर्गत पहाड़पुर में प्रदेश के पूर्व मंत्री घूरा राम के चौथी पुण्यतिथि पर उनके पैत्रिक आवास पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें समाजसेवी बुद्धिजीवी सहित विभिन्न दलो के नेताओं के साथ समाजवादी नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही उनके आदर्शो पर आत्मसात करने का संकल्प लिया श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की शुरूआत धर्म गुरू सोमनाथ कौशल ने प्रार्थना सभा कर शुभारम्भ किया स्व घूरा राम की पत्नी लालमुनि देवी प्रबंधक अनुराग गर्ग उर्फ संतोष कुमार चिलकहर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष अभय कौशल सहित समूचा परिवार स्व घूरा राम सुभाष राम एवं अजय गर्ग के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीपप्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी इसके बाद श्रद्धांजलि देने वालो में सांसद सनातन पाण्डेय मिठाई लाल भारती, रामेश्वर पाण्डेय जय प्रकाश अंचल महेन्द्र चौहान, संजय यादव, अनिल यादव, आद्याशंकर यादव, सहित अन्य विभिन्न दलो के नेता श्रद्धांजलि सभा में पहुंच कर घूरा राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।व्कताओ ने पूर्व मंत्री स्व घूरा राम के नितियो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीब मजलूम दलितो शोषित बंचितो के मसीहा थे।उनके ना रहने पर आज जनपद ही नही आज पूरे प्रदेश में दलित शोषित लोगो के लिए कोई आवाज उठाने वाला नही है ना उनके कोई पीड़ा सुनने वाला है इस मौके पर बीरबल राम चरित चन्द्रशेखर सिंह विजय शंकर यादव सतीश सिहं बब्लू अंसारी जावेद अंसारी सूर्यकान्त यादव प्रभुता यादव बिलाल कुरैशी बशीर यादव विनय अंचल रविन्द्र यादव प्रभुनाथ पहलवान सुशीला राजभर मनोज सिंह सुभाष चौहान आदि रहे इसी क्रम मे नगरा मे भी नगर पंचायत के अतिथि गृह में सपा कार्यकर्ताओ ने स्व घूरा राम की चौथी पुण्यतिथि का आयोजन कर श्रद्धांजलि सभा की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इसके अवसर पर सोशल मीडिया के प्रभारी ने कहा कि घूरा राम प्रदेश में दलितो बंचितो के उनके दुख सुखोई की सुद्धि लेने वाला नेता थे जो आज उनकी कमी महसूस हो रहा है।वह कही किसी पर अन्याय होते नही देख सकते थे और उनका साथ देते थे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नन्दूभाई पंकज प्रसाद मुन्ना भाई अनिल यादव गुप्तेश्वर दिनेश चन्द्रभान सूरज रमेश रामानंद आदि लोग ने सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया



