बिहार में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

4 workers died due to suffocation in a septic tank in Bihar

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मोतिहारी, 18 जुलाई: बिहार के मोतिहारी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर टॉयलेट टैंक का सेंटरिंग खोलने के कारण जहरीली गैस से 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए।मोतिहारी में नव निर्मित टॉयलेट टैंक का सेंटरिंग खोलने के दौरान टैंक से निकली गैस से चार लोगों की मौत हो गई है, इसके साथ कई लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मरीज को लेकर परिजन जब अनुमंडलीय अस्पताल लाए तो लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते समुचित इलाज नहीं होने से कुछ लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़-फोड़ की और शव रखकर हंगामा किया।
बता दें पूरी घटना मोतिहारी के ढाका नगर परिषद क्षेत्र की है। जहां रामचंद्र ठाकुर के घर में टॉइलट का टैंक बना था जिसके अंदर का सेंट्रिंग मजदूर खोल रहे थे। तभी टैंक से निकली गैस से मजदूर बेहोश हो गए, जिसमें सभी की हालत बिगड़ गई और सभी को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां 4 लोगो की मौत हो गई।
मरने वालों में योगेंद्र यादव, अब्दुल बकर, हुसैन अंसारी और वसी अहमद शामिल हैं। तीन लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं, जिनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button