चीन और कनाडा के विदेश मंत्रियों ने पेइचिंग में की वार्ता

Foreign ministers of China and Canada held talks in Beijing

बीजिंग, 20 जुलाई: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को पेइचिंग में कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली के साथ वार्ता की।वांग यी ने कहा कि इधर कुछ साल चीन-कनाडा सम्बंध कठिनाइयों और उतार-चढ़ाव से गुज़रे। चीनी पक्ष ऐसी स्थिति नहीं देखना चाहता। कनाडा को आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है। दोनों पक्षों को सही दिशा में चलते हुए इतिहास से सबक लेकर राजनयिक संबंधों की स्थापना के समय किये गये वादों का पालन कर द्विपक्षीय संबंधों की बहाली के लिए ऊर्जा लगानी चाहिए।मेलानी जोली ने कहा कि कनाडा सक्रिय व व्यावहारिक रूप से चीन के साथ संबंध सुधारने को तैयार है। कनाडा एक चीन नीति का पालन बरकरार रखेगा।वांग यी ने कहा कि कनाडा को ठोस कदम उठाकर दोनों देशों की जन-इच्छा का आधार सुधारना चाहिए। उन्होंने कहा कि ताइवान और तिब्बत, शिनच्यांग तथा हांगकांग संबंधी सवाल चीन के आंतरिक मामले हैं, जिसमें बाहरी हस्तक्षेप की कोई इजाज़त नहीं दी जाती है।

 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button