रक्षाबंधन पर नगरा बाजार रहा जाम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्ट संजय सिंह

नगरा(बलिया) रक्षाबंधन के त्यौहार के चलते नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे मार्ग जाम रहा. यातायात बहाल करने में पुलिस के भी पसीने छूट गये. उल्लेखनीय हो कि अपराहन जैसे ही रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त हुआ उसके बाद लोगों के अपने वाहनों से आने-जाने का सिलसिला बढ़ गया. जिससे बाजार सहित नगरा-बिल्थरा, नगरा-भीमपुरा व सिकन्दरपुर, गड़वार मार्ग पर वाहनों का रेल लग गया. जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध रहा.

Related Articles

Back to top button