हर्षोल्लास के वातावरण में बनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

थाना परिसर में सजाई गई भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी

 

रिपोर्ट संजय सिंह

नगरा(बलिया) स्थानीय नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी परंपरागत श्रद्धा व हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाई गई. इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी. नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर प्राचीन दुर्गा मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के पांडेयपुर, मलप हरसेनपुर, ताड़ीबड़ागांव, नरही, ढेकवारी, कोठिया, इसारी सलेमपुर, सोनाड़ी, गोठवा, नरही, वीरपुरा, चाड़ी सराय, सम्बल आदि स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकियां सजाई गई थी. जहां महिलाएं पुरुष व्रत रहकर पूजन अर्चन किया. स्थानीय थाना परिसर में भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई थी. जिसकी सराहना सर्वत्र की जाती रही. जहां रात को 12 बजते ही घंटा घड़ियाल से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया. इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जयकारे से पूरा क्षेत्र कृष्णमय हो गया.

Related Articles

Back to top button