Azamgarh news:गैर इरादतन हत्या कर शव छिपाने के आरोपी को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ़्तार
16 जुलाई को दीदारगंज क्षेत्र के मोलनापुर मदारबक्स पोखरी में मिली थी युवक की लाश

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे
दीदारगंज – आजमगढ़:दीदारगंज थाना क्षेत्र के मीरअहमदपुर शाहजादा निवासी युवक विजय जैसवार पुत्र रामसिंगार का शव बीते रविवार सुबह महमूदपुर गांव के पोखरी में उतराया मिला था । जिसके सम्बन्ध में 20 जुलाई गुरुवार को मृतक के पिता राम सिंगार पुत्र श्रीपत ने दीदारगंज थाने में तहरीर देकर बताया की मेरे लड़के विजय जैसवार को दिनांक 14 जुलाई 2023 शाम लगभग 6 बजे गांव के ही राम विनय पुत्र राधेश्याम मेरे बेटे को घर से लिवाकर गुवाई मकान पर गया । वहां पर बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद हो गया विवाद होने पर प्रहलाद एवं सोनू यादव पुत्र रामप्रताप यादव अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट गायब कर दिए ।
जिसके आधार पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है कि आज शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रहलाद चौहान पुत्र स्व0 कुबेर चौहान ग्राम गुवाई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ व रामविनय पुत्र राधेश्याम निवासी मीरअहमदपुर शाहजादा PS दीदारगंज जनपद आजमगढ़ जो कही भागने के चक्कर मे बैरकडीह मोड़ के पास खड़े है सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज नदीम अहमद फरीदी, अपराध निरीक्षक सूर्यवंश यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरप्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक मोबाइल, एक अदद मोटरसाइकिल तथा हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा बरामद हुआ है।



