Azamgarh:ऊंट घोड़े बैंड बाजे के साथ शान से निकल बारा रबी उल अव्वल जुलूस
ऊंट घोड़े बैंड बाजे के साथ शान से निकल बारा रबी उल अव्वल जुलूस

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी आजमगढ़
पूरे देश के साथ ही सगड़ी तहसील अंतर्गत अजमतगढ़ बाजार व जीयनपुर बाजार में भी अल्लाह के प्यारे नबी रसूल लाहे वसल्लम के जन्म व वफात का जुलूस बहुत ही शानो शौकत के साथ ऊंट घोड़े बैंड बाजे के साथ निकाला गया जुलूस में नबी की दुआएं पढ़ी जा रही थी क्या बूढ़े क्या बच्चे क्या नौजवान सभी लोग अलग अलग तरह के परिधानों से सजे हुए जुलूस में चल रहे थे
पूरे जुलूस के साथ प्रशासन चौकन्ना होकर जुलूस के साथ साथ चल रहा था l अजमतगढ़ नगर पंचायत के जुलूस का नेतृत्व नौशाद अहमद समाज सेवक कर रहे थे 
इस अवसर पर अच्छे काम करने वाले लड़कों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया नौशाद अहमद ने बताया कि अल्लाह के सबसे प्यारे नबी हजरत रसूल लाहे वलसल्लम के बाद कोई भी पीर पैगंबर पैदा नहीं हुआ इसीलिए हम सभी लोग उनकी शान में जुलूस निकालते हैं l
इस अवसर पर बिलाल अहमद परवेज अहमद हाफिज शकील तहजीब अहमद नूरुलैन मेंबर हाफिज अरशद सलाम अहमद अबु सलीम अबू बकर हाफिज असीम हाफिज नूरुद्दीन मोहम्मद सिराज वह निहाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने जुलूस में भाग लिया



