दिवाली को लेकर के नगर में उमड़ी खरीदारों की भीड़ ।

विनय मिश्र जिला संवाददाता।
बरहज देवरिया असत्य पर सत्य की विजय अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर दीपावली के अवसर पर नगर में सुदूर ग्रामीण इलाकों से बाजार करने के लिए खरीदारों की भी उमड़ी जिसको लेकर के नगर में जाम की समस्या बनी रही जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बैटरी रिक्शा चालकों को नगर में प्रवेश पर रोक लगा दिया था। ताकि खरीदारों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
गुरुवार को त्योहार के मध्य नजर सड़क के दोनों पटरी पर मिट्टी के दिए एवं गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के साथ ही मिष्ठान की दुकान भी सजी थी जिसके कारण नगर में काफी चल पड़ रहा ग्रामीण इलाकों से भी खरीदार नगर में आए जिसको लेकर के नगर में यातायात व्यवस्था की प्रभावी व्यवस्था को सही रखने के मध्य नजर शासन ने बैटरी रिक्शा वालों को नगर के इंटर कॉलेज आश्रम के मैदान में डायवर्ट कर दिया था ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके खरीदारों की भीड़ सुबह 10:00 बजे के बाद बढ़ने लगी धीरे-धीरे 12:00 से 1:00 बजे के बीच में नगर में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई सुदूर ग्रामीण इलाकों से पूजन हेतु गणेश एवं लक्ष्मी की मूर्ति खरीदी वही मिठाई भी खरीदी पूजन सामग्री खरीदी। नगर में प्रमुख रूप से देवरिया बरहज मार्ग रुद्रपुर मार्ग पैना बरहज मार्ग मैं जाम की समस्या बनी हुई थी सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद थी।



