तहसील बरहज में हुआ समाधान दिवस का आयोजन।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया।बरहज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।समाधान दिवस में कुल 27 मामले आए , जिसमें चार मामलों का निस्तारण उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया।
तहसील सभागार में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस मेंकुल 27 मामले अधिकारियों के समक्ष आए । राजस्व के 6, पुलिस 11,विकास के 2, खाद एवं रसद विभाग से 1 समाज कल्याण के 1 शिक्षा के 4,अन्य विभाग के 3 मामले आए जिसमें राजस्व के चार मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी मामलो को निस्तारण के लिए विभागों से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर एसडीम अंगद कुमार यादव, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य के साथ अन्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।



