संविधान बचाने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, पहले दिन मस्जिदों के बाहर बंटे पर्चे

कोई भी ताक़त संविधान नहीं बदल सकती- शाहनवाज़ आलम

रिपोर्ट:रोशन लाल

लखनऊ, शुक्रवार को भाजपा सरकार द्वारा संविधान बदलने की कोशिशों के खिलाफ़ उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस का ‘मेरा संविधान – मेरा अभिमान’ अभियान आजशुरू हो गया। 6 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में 5 लाख हस्ताक्षर इकट्ठा करने का लक्ष्य है जिसे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सौंपा जाएगा।अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज अभियान के पहले दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद मस्जिदों के बाहर मोदी सरकार द्वारा संविधान बदलने की साजिशों पर केंद्रित पर्चा बाँटा गया। इसके साथ ही संविधान बदलने के खिलाफ़ बैनर लगाकर लोगों से हस्ताक्षर भी लिए गए।शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कल स्कूलों और कॉलेजों के बाहर पर्चा वितरण होगा और हस्ताक्षर लिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान को बदलने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button