शरीर को स्वस्थ और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना जरूरी – शम्सुज्जमा अंसारी

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोहीl भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से एक पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गयी।
अताउल अंसारी की अध्यक्षता में निकली साइकिल यात्रा को बीरनई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुश्ताक अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साइकिल यात्रा आरंभ होकर सरकारी अस्पताल गली, गौस नगर, सोनिया तालाब, नई बस्ती, मेवड़ापुर, टीकापुर होते हुए होम फ्लोरिंग एंड डेकोर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पहुंची।
वहां पहुँचने पर होम फ्लोरिंग एंड डेकोर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शम्सुज्जमा अंसारी ने सभी साइकिल चालकों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
शम्सुज्जमा अंसारी ने कहा कि जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, व्यायाम करते हैं उसी तरह पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्ष लगाते हैं। सभी को अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। रोज सुबह कम से कम 30 मिनट के योग व्यायाम से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और साथ ही साथ आपके कार्य करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। भदोही साइकिलिंग क्लब का कार्य बहुत ही सराहनीय और प्रसंसनीय है। निश्चित ही इसका लाभ जनपद के साथ देश की तरक्की में भी योगदान देगा।
*सभी ने मिलकर कंपनी के प्रांगण में 3 पौधे ( 1 जामुन और 2 बेल ) लगाये और सभी को वृक्षारोपण के फायदे बताये गए।*
बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा नेपाल, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है।
साइकिल यात्रा में इरशाद अहमद, सरफराज अहमद, मुश्ताक अंसारी, महमूद आलम, राजीव जायसवाल, प्रमोद मौर्य, अबरार हाशमी, कमलेश विश्वकर्मा, अमन गुप्ता, मिनशाद अली, आलम अंसारी, शाश्वत सेठ, अबू हुरैरा अंसारी, अज़हान खान, आलिम खान, हसन रजा खान, अनिल बिंद, प्रेम गुप्ता, इमरान अहमद समेत आदि रहे।



