बीज के लिए किसान भोर से लग रहे है लाइन में। समितियों पर खाद बीज की भारी कमी। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ।घोसीब्लाक के समीप स्थित कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर किसानों द्वारा खेतों की बुवाई करने के लिए गेंहूँ की बीज लेने के लिए किसानों का चार बजे सुबह से ही लाइनें लगनी शुरु हो जा रही है । गेंहूँ की बीज लेने के लिए किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसको लेकर किसानों ने मांग किया है कि पर्याप्त मात्रा में बीज की व्यवस्था की जाये ताकि किसानों को लाइनें न लगानी पड़े।

घोसी क्षेत्र के सहकारी समितियों पर गेंहूँ के बीज नदारद रहने के कारण कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर गेंहूँ की बीज लेने के लिए किसान प्रतिदिन सुबह चार बजे से ही लाइन में लग जा रहे हैं और दस बजते बजते काफी भीड़ एकत्रित हो जा रही है।जिसके चलते दिनभर लाइनों में लगने के बाद भी गेंहूँ की बीज पाने से वंचित रह जा रहे हैं । इस केंद्र पर तैनात कर्मचारियों द्वारा खतौनी एवं आधार कार्ड के आधार पर किसानों के आवश्यकतानुसार गेंहूँ की बीज उपपब्ध जा रही है।इस संबंध में किसान इंदल चौहान एवं शेख हिसामुद्दीन ने कृषि रक्षा इकाई केंद्र के साथ ही समितियों पर पर्याप्त मात्रा में गेंहूँ की बीज उपलब्ध कराने की मांग किया है।-फोटो

Related Articles

Back to top button