भारतीय शेयर बाजार से नवंबर में जुड़े 42 लाख नए निवेशक

[ad_1]

मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार से नवंबर में 42,76,207 नए निवेशक जुड़े हैं। यह जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए डेटा में दी गई।

जुलाई से सितंबर अवधि में कुल 1,60,06,447 निवेशक शेयर बाजार से जुड़े हैं। इसकी वजह भारतीय स्टॉक मार्केट में लगातार तेजी होना है।

इस साल सेंसेक्स और निफ्टी ने भी क्रमश: 85,978.25 और 26,277.35 का नया उच्चतम स्तर बनाया।

स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार, इस साल 23 दिसंबर तक पंजीकृत निवेशकों की कुल संख्या 21,02,25,329 (21.02 करोड़ से अधिक) थी।

एनएसई के डेटा के मुताबिक, वर्तमान में सभी राज्यों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3.7 करोड़ से अधिक खाते हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 2.28 करोड़, गुजरात में 1.87 करोड़ और राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल प्रत्येक में 1.2 करोड़ से अधिक खाते हैं।

अक्टूबर में एनएसई में क्लाइंट खातों की कुल संख्या पहली बार 20 करोड़ से अधिक हो गई थी, जो आठ महीने पहले 16.9 करोड़ थी। अक्टूबर में यूनिक पंजीकृत निवेशक आधार 10.5 करोड़ था।

लेटेस्ट एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2021 से हर साल कम से कम 3 करोड़ नए डीमैट खाते खोले जा रहे हैं और लगभग हर चार में से एक अब महिला निवेशक है, जो बचत के वित्तीयकरण के चैनल के रूप में पूंजी बाजार का उपयोग करने के बढ़ते प्रचलन को दर्शाता है।

एसबीआई के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. सौम्य कांति घोष के अनुसार, इस वर्ष नए डीमैट खातों की संख्या 4 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

रिपोर्ट में आगे बताय गया है कि बचत के लिए म्यूचुअल फंड की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। वित्त वर्ष 18 से पंजीकृत नई एसआईपी में चार गुना वृद्धि हुई है और इसका आंकड़ा 4.8 करोड़ हो गया है, जिससे कुल एसआईपी योगदान लगभग 2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

–आईएएनएस

एबीएस/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button