वडोदरा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार
[ad_1]
![]()
वडोदरा, 9 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात की वडोदरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गैंग के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गैंग के सदस्य तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह गैंग कारों से चोरी करने में माहिर था और इसके सदस्य गुलेल के जरिए कारों की खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
वडोदरा पुलिस की जॉइंट सीपी लीना पाटिल ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच ने इस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद चोरी की 20 घटनाओं का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपये का माल भी बरामद किया है, जिसमें लैपटॉप, आईफोन, टैबलेट और नकदी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह अंतरराज्यीय चोर गैंग गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, शिरडी, पुणे, नासिक जैसे विभिन्न राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इस गिरोह का मुख्य सरगना जगन बाला सुब्रमण्यम सेवर है, सेवर ही गैंग का मास्टरमाइंड है।
उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य पेशेवर तरीके से चोरी करते थे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को वडोदरा के अजवा रोड से गिरफ्तार किया। इन आरोपियों का घर तमिलनाडु के रामजीनगर गांव में है।
लीना पाटिल ने आगे कहा कि वडोदरा क्राइम ब्रांच ने गोपनीय सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने गैंग के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क की और जांच कर रही है, ताकि इसके और सदस्य पकड़े जा सकें।
–आईएएनएस
पीएसके/सीबीटी
[ad_2] Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ



