नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम के रूप में मनाई गई। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया। सरयू विद्यापीठ बरहज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के एवं मां सरस्वती के चित्र पर सभा अध्यक्ष अ आजनेय दास जी महाराज, एवं मुख्य अतिथि बलभद्र त्रिपाठी प्रधानाचार्य रमेश तिवारी अनजान ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया था ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी कुमारी दुर्गावती काजल अलका और श्रेया ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे उन्होंने देशवासियों के अंदर देश के भाव को जगाने का अविस्मरणीय काम किया अंजनी दास जी महाराज आश्रम बरहज ने कहां की आज आवश्यकता है सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तियों के स्मृति को सजोए रखना, और जन-जन में पहुंचने की रामेश्वर प्रसाद यादव ने काव्य पाठ के माध्यम से गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम के दौरान राजाराम पांडे रतन सोनकर ,बाबूराम यादव, अंजनी उपाध्याय, ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में राम जी तिवारी, सुमित्रा देवी रमेश दुबे रविकांत तिवारी मुकुल उपाध्याय, जानवी वर्मा ,सावित्री चौहान ,ममता, सनी, शिव शंकर पति, त्रिपाठी, रीतु विश्वकर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रजनीश दीक्षित ने किया कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य रमेश तिवारी अंजान ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया वही प्राथमिक विद्यालय जयनगर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई इसमें विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेश की प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयनारायण त्रिपाठी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी सत्ता संग्राम के अग्रणी नेता थे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था उनके द्वारा दिया गया जय हिंद जय भारत का नारा राष्ट्रीय नारा बन गया अर्चना त्रिपाठी, आशा यादव, माला देवी, सरिता देवी, मीना देवी आदि मौजूद रहे तथा स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास, स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर दर्शना श्रीवास्तव कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव राजीव पांडे ,रविंद्र मिश्रा, प्रदीप शुक्ला सहित उपस्थित लोगों ने चित्र पर पुष्पित कर श्रद्धा के साथ याद किया

Related Articles

Back to top button