Azamgarh :एशियन स्कूल के प्रांगड़ मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरस्वती पूजन और बसंत पंचमी का पर्व

एशियन स्कूल के प्रांगड़ मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरस्वती पूजन और बसंत पंचमी का पर्व

लक्ष्य प्रप्ति के लिए तीन बातों का रखना होगा ध्यान सुनील कुमार् धन्वंता एस डी एम सदर

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज ब्लॉक अन्तर्गत देवड़ा धर्सन गांव में स्थित द एशियन स्कूल के प्रांगण में सरस्वती पूजन व बसंत पंचमी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एस डी एम सदर सुनील कुमार धनवंता ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करतेहुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय के बच्चों से कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य की प्राप्ती के लिए तीन चीज पर विशेष ध्यान दीजिएगा।पहला आप करना क्या चाहते हैं दूसरा उसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। तीसरा संसाधनों का इंतजाम करना होगा। इन तीन बातों को ध्यान में रखकर हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास कीजिएगा । जिन लोगों ने इन तीन बातों पर अमल किया है वह जीवन में कभी फेल नहीं हुए। हमेशा आगे बढ़ते हुए अपनी मंजिलों को प्राप्त करते गए है। मीडिया से बात करते हुए सुनील कुमार धनवंता ने क्या कुछ कहा आप भी सुनिए।इस मौके पर सेवानिवृत्ति वरिष्ठ अध्यापकों में दशरथ राय ,रामप्रसाद राय, चंद्रशेखर राय ,कपिल देव राय तथा सतीश चंद्र राय प्रबंधक विद्या पब्लिक स्कूल, रूद्रप्रकाश राय मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज, दुर्गा दास शर्मा सहायक प्रबंधक तथा ओमकार राय प्रबंधक आदि सैकड़ो अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button