निर्यातक आमिर हसन ने वाणिज्य विभाग के निदेशक के साथ कि बैठक
बैठक में एसएमई क्षेत्र में सुधार एवं आसानी पर दिया बल यूएई संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत बना सबसे बड़ा आयातक: आमिर हसन

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। नई दिल्ली भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय तथा अतिरिक्त सचिव, वाणिज्य विभाग के निदेशक के साथ सीआईआई, एफआईईओ, ईईपीसी, फिक्की जैसे अन्य उद्योग हितधारकों के साथ एक बातचीत सत्र बैठक हुई। बैठक में भदोही के वरिष्ठ कालीन निर्यातक एवं इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद के आमिर हसन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बैठक में भारत सरकार और संयुक्त अरब अमीरात के बीच (व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता) सीईपीए की तीसरी वर्षगांठ पर उद्योग की ओर से आमिर हसन ने उद्योग के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाई और आगामी भारत मार्ट में नामित स्थान आवंटित करके और उन्हें संयुक्त अरब अमीरात क्षेत्र में अपने व्यवसाय को मजबूत करने के लिए सीईपीए लाभों के बारे में जागरूक करके उक्त क्षेत्र में एसएमई के व्यापार सुधार के लिए समाधान तथा सुझाव दिए।
बैठक में कहा गया कि सीईपीए समझौते के कारण कपड़ा, चमड़ा, आभूषण आदि सहित संयुक्त अरब अमीरात में आयातित भारतीय उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला अब शुल्क मुक्त है। कहा गया कि भारतीय सरकार संयुक्त अरब अमीरात सरकार के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात में एक विश्व स्तरीय भारतमार्ट भी बना रही है जो संयुक्त अरब अमीरात की सफलता की कहानी में भारतीय उत्पादों और भारतीय स्वाद पर ध्यान केंद्रित करेगी। भारतमार्ट में भारतीय उत्पादों और यूएई और अफ्रीका में अपना कारोबार बढ़ाने वाली कंपनियों के लिए वेयरहाउसिंग, स्टोरेज, प्रोसेसिंग, डिस्प्ले शोरूम और समर्पित कॉरिडोर जैसी सुविधाएं होंगी।
सीईपीए समझौते की शुरूआत के बाद, संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत अब दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन गया है।



