धूमधाम से मनाया गया परंपरागत होली का त्योहार।  जमकर उड़े रंग अबीर गुलाल

 

बरहज ,देवरिया। सनातन परंपरागत होली का त्यौहार हर्ष उल्लास के बीच रंग अबीर और गुलाल एक दूसरे को लगाकर लोगों ने जमकर खेली होली होली के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने जमकर खेली होली, बरहज आश्रम में श्रद्धालुओं द्वारा होली गीत के साथ ही अबीर गुलाल उड़ाए गए एवं, होली के सुंदर गीत भी निखिल द्विवेदी, शिवम पांडे, अनमोल मिश्रा, शशाक पांडे, विशाल द्विवेदी, मानस मिश्रा, संजय मिश्रा,विनय मिश्रा ,और अन्य साथियों द्वारा गया आश्रम के पीठाधीश्वर आजनेय दास जी महाराज, द्वारा अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। वही श्री, चंडी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन कर होली का कार्यक्रम संपन्न हुआ शाम ढलते ढलते फगुआ गाने वालों की टोली मंदिर परिसर में पहुंचकर जमकर होली गीत गई जिसमें बृजेश चंद्र पांडे, चंद्रभूषण पांडे, आलोक प्रकाश, कृष्ण कुमार मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा, अनमोल मिश्रा ,अनुपम मिश्रा, ओंकार नाथ तिवारी ,शिव यादव ,कैलाश मौर्य, आनंद गौड़,, मानस मिश्रा, शिवम मिश्रा सहित अन्य देर शाम तक फगुआ गीत टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया चंडी माता मंदिर पर दीपक पांडे ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर मंदिर परिसर में स्वागत किया साथ ही प्रसाद वितरण किया ।

Related Articles

Back to top button