घोसी में रहबर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन का इफ्तार आयोजन, एकता और अमन का दिया संदेश

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। रहबर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन घोसी के तत्वाधान मे इस साल भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ रोज़ा इफ्तार कर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा इस तरह के आयोजन समाज में एकता और प्रेम को बढ़ावा देते हैं। हमें हर धर्म और समुदाय के साथ मिलकर रहना चाहिए। वहीं रहबर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष राशिद रज़ा ने कहा इफ्तार केवल रोज़ा खोलने का ही नाम नहीं बल्कि ,यह आपसी प्रेम और एकता को बढ़ावा देने का जरिया भी है। हमारी संस्था हर साल इस आयोजन के माध्यम से समाज में सौहार्द स्थापित करने का प्रयास करती है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने एक साथ देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की। इस अवसर पर मुश्ताक अहमद, नज़मी खान, अबरार अहमद, इमरान खान, अरविंद पांडेय,नासिरुद्दीन खान,आफताब, हाशमी, मोहम्मद असलम सिद्दिकी, अहमद ज़्या, मुर्शीद निज़ामी, शोऐब नेज़ामी, मोहम्मद खालिद रज़ा, शरफुद्दीन अंसारी, खालिद कमाल, मेराज अंसारी, आसिफ रज़ा, मोहम्मद आदिल रज़ा, साहब खान, एखलाक अंसारी, एखलाक खान उर्फ सिब्बू, साजिद इकबाल उर्फ सिनू, काशिफ, इम्तेयाज़ अहमद, मोहम्मद असगर, कमाल अख्तर, गुलाम जिलानी उर्फ बब्बू, मोहम्मद फैसल, सब्बू खान मासूम, सुल्तान उसमानी, तसव्वर अली, रामायन गुप्ता, विशाल, शंकर, दीपक, निलेश समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button