पिकअप जीप में 05 राशि गोवंश के साथ एक अभियुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री यश आनंद के द्वारा चलाए गए अपराधियों के विरुद्ध अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी एवं क्षेत्राधिकार रसड़ा फहीम कुरैशी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक उभाव डी0के0 श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनि0 पंकज कुमार सिंह एवं हमराही पुलिस बल ने मूखबीर की सूचना पर देर रात करीब 12:00 बजे तस्करी कर ले जाए जा रहे 05 राशि गो वंश बछड़ों के साथ एक आदद पिकअप जीप अप 54 AT 7544 को मधुबन मऊ बॉर्डर हांहांनाला के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, जिसमें पांच राशि गोवंश जर्सी बछड़े जो क्रूरता पूर्वक हाथ पैर और गर्दन को रस्सी के सहारे बंधे हुए थे, और कुछ पैरों लगे चोट से घायल थे, बरामद किए गए। पिकअप चालक इरशाद पुत्र रफीक अहमद ग्राम कुंडेल भिडकुल सुल्तानपुर थाना मधुबन मधुबन जनपद मऊ को मौके से एक आदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि इसका दूसरा साथी एवं वाहन चालक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना ऊभाव पर मुकदमा अपराध संख्या 369/ 2023 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं मु0 अ0 सं0 370 / 2023 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का अभीयोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मऊ क्षेत्र में सड़क पर आवारा पशुओं को पकड़ कर सिकंदरपुर के रास्ते घाघरा नदी को नाव से पार कर बिहार प्रांत ले जाकर बेचते हैं, जिससे अच्छी कमाई होती है। अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button