गाँव के युवक की अहमदाबाद में हुई मौत,  बीस रोज पहले गाँव से गया था कमाने। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

देवरिया।

मदनपुर थानान्तर्गत के भुलईपुर मे एक युवक की अहमदाबाद केबिल फैक्ट्री मे काम करते समय विद्युत के सम्पर्क में आ जाने पर मृत्यु होगयी। ग्राम भुलईपुर निवासी शैलेन्द्र यादव पुत्र मार्कण्डेय यादव उम्र 19 वर्ष जो घर से 20 दिन पहले गाँव के एक लड़के के साथ अहमदाबाद नौकरी करने गया और एक केबिल बनाने वाली फैक्ट्री मे काम करने लगा। बुधवार को काम कर रहा था,उसी के साथ एक दूसरे लड़का बिजली के सम्पर्क मे आ गया, उसे देखकर यह बचाने लगा ,जहा उसकी जान तो बच गयी,किन्तु शैलेन्द्र चपेट मे आ गया और तुरंत उसकी मौत हो गयी ,

घर पर फोन आते ही कोहराम मच गया। पिता ,माता लीलावती भाई का रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button