Mumbai news:राहुल गांधी अपनी पार्टी पर बोझ हो गए हैं और कांग्रेस उम्मीदवार उन्हें अपने क्षेत्र में बुलाना नहीं चाहता -बाबू भाई भवानजी

राजस्थान में हार की आशंका से बौखला गए हैं राहुल गांधी

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय

मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को पनौती कहे जाने पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजस्थान में कांग्रेस की हार की आशंका से बौखला गए हैं और अपने मूर्खतापूर्ण बयानों के कारण ही अपनी पार्टी पर बोझ हो गए हैं और कांग्रेस उम्मीदवार उन्हें अपने क्षेत्र में बुलाना नहीं चाहता ।उधर राजस्थान के डूंगरपुर के सागवाड़ा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहाआज मैं मावजी महाराज जी का आशीर्वाद लेते हुए एक भविष्यवाणी करने की हिम्मत कर रहा हूं।इस पवित्र धरती की ताकत है कि मेरे मन में ये विचार आया है और मैं मावजी महाराज से क्षमा मांगकर ये हिम्मत कर रहा हूं। अब राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी। 3 दिसंबर- कांग्रेस छूमंतर मोदी ने कहा जिस धरती को सटीक भविष्यवाणी के लिए मावजी महाराज का आशीर्वाद मिला है।वहां ये साफ-साफ दिख रहा है- भाजपा आ रही है। ये वो मिट्टी है जिसने ऐसे वीर पैदा किए हैं, जिन वीरों ने महाराणा प्रताप की कीर्ति बढ़ाने में अपने खून-पसीने का योगदान दिया था।मैं कालीबाई के बलिदान को, मानगढ़ धाम में बलिदान देने वाले गोविंद गुरू की अनुयायियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।सागवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के पाले हुए पेपर लीक माफियाओं ने राजस्थान के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button