आजमगढ़:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ 3 अगस्त:महराजगंज थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार,वादिनी मुकदमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि विपक्षी उमेश यादव पुत्र सूर्यदेव यादव सा0 कसवा चड़ई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 209/25 धारा 69 बीएनएस  बनाम उमेश यादव पुत्र सूर्यदेव यादव सा0 कसवा चड़ई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ हाल पता नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (मथुरा ठेकेदार का पुरा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 अवधेश कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही थी जिसमें पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 180 बीएनएसएस व 183 बीएनएसएस व मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 115(2)/352/351(3)/333 बीएनएस व 3(1) द /3(1) ध/3(2)5 एससी /एसटी एक्ट की बढोत्तरी किया गया तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा की जा रही है। रविवार को उ0नि0 अवधेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त उमेश यादव पुत्र सूर्यदेव यादव सा0 कसवा चड़ई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ हाल पता नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (मथुरा ठेकेदार का पुरा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को कटान बाजार से समय 10.20 बजे सुबह हिरासत पुलिस में नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button