Deoria news, पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षाविद शारदानंद

पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षाविद -शारदा नंद
देवरिया।
गड़ेर : क्षेत्र के बारीपुर गाँव में बुधवार को 250 गरीब व असहाय लोगो को गर्म वस्त्र दिया गया जिला पंचायत अध्यक्ष गिरिश चन्द्र तिवारी ने ज़रूरतमन्द लोगो को गर्म वस्त्र वितरित किए गर्म बस्त्र पाकर लोगो के चेहरे खिल उठे उन्होंने कहा कि पं शारदा नंद पाण्डेय एक कुशल शिक्षाविद थे उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीबो के उत्थान में लगाया आगे कहा कि गरीव व असहाय को गर्म बस्त्र देना पुनीत कार्य है इस तरह का आयोजन प्रति वर्ष होना चाहिए कार्यक्रम के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि हर जरूरतमंद लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना हमारी संस्कृति व प्राथमिकता है मै अपना पूरा जीवन त्याग और समर्पण की भावना से गरीबो की सेवा के लिए काम करूंगा इस दौरान डा० धर्मेन्द्र पाण्डेय; देवेन्द्र सिंह; उदयप्रताप सिंह ;इन्द्रजीत सिंह; राजेश पाण्डेय मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button