Deoria news, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय की स्थापना को लेकर हुई बैठक
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय की स्थापना को लेकर हुई बैठक।
देवरिया।
गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी देवरिया के अध्यक्षता में समस्त ग्रामीण एवं शहरी व स्थानीय निकायों में गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबन्धन के अनुश्रवणार्थ जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन की बैठक की गयी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत देवरिया, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, समस्त पशुचिकित्सा/उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका उपस्थित थे, बैठक में अधोहस्ताक्षरी द्वारा पिछले बैठक की अनुपालन आख्या से अवगत कराया गया तथा जनपद के समस्त गो आश्रय स्थलों पर सी0सी0टी0बी0 कैमरा, हरा चारा, केयर टेकर के मानदेय का भुगतान, एवं जिस गो आश्रय स्थल पर विद्युत कनेक्शन नही है वहां पर विद्युत कनेक्शन कराने एवं गो आश्रय स्थलों में अवस्थापना सुविधायें, संचालन/प्रबन्धन सूचना उपलब्ध कराने की समीक्षा की गयी बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उपरोक्त का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।



