Deoria news, शिविर में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क दी गई दवा

शिविर में200 लोगो का स्वास्थ परीक्षण, निशुल्क दी गई दवा ।
देवरिया।
श्रीधाम बारीपुर मंदिर परिसर में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नाक, कान, गला, शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग, नेत्र रोग ,चर्म रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग संबंधित दो सौ से अधिक रोगियो को जाँच कर उन्हे दवाएं दी गई शिविर का शुभारंभ मंदिर के उत्तराधिकारी गोपालदास जी महाराज ने किया उन्होंने कहा कि बारीपुर मंदिर ट्रस्ट समय समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करता रहता है जिसमें रक्त जाँच की सुविधा के साथ साथ हर उम्र के रोगियों का उपचार मिल सके इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है मेडिकल कॉलेज के सी एम एस डाक्टर एच के मिश्रा ने कहा कि मंदिर के मंहत गोपाल दास जी महाराज के प्रेरणा से आज इस पावन धाम पर दीन दुखी असहाय गरीब रोगियो को सेवा करने का अवसर मिला है शिविर में बरिष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ एच के मिश्रा डा० श्वेता मिश्रा ,डाक्टर पूजा पाण्डेय सहित अन्य डाक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे,आयोजन महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया की देख रेख में हुआ इस मौके पर भाजपा पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र मिश्र पप्पू ,अनिल मिश्र ,अवधेश दूबे, काशीपति शुक्ल, दिवाकर तिवारी, विनोद सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे, ‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button