घोसी तहसील में किसान फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने हेतु एसडीएम ने गांवों का निरीक्षण के दिया तेजी लाने का निर्देश

घोसी।मऊ। शासन की मंशा के अनुरूप और डीएम के निर्देशों के क्रम में, एसडीएम अशोक कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र के आधार्दजन गांवों का सघन निरीक्षण करने के साथ कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की प्रक्रिया की गति को बढ़ाना और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना रहा।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के पकड़ीबुजुर्ग एवं पकड़ीखुर्द,बेलासुल्तानपुर,मझवारा
सेमरीजमालपुर,मूंगमास एवं रघौली
गांवों का भ्रमण कर फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति का जायजा लिया। और उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित लेखपालों और फार्मर आईडी बनाने में लगे अन्य कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति इस आईडी से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि:
“शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले। फार्मर आईडी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द सभी किसानों का पंजीकरण पूर्ण कर उन्हें डिजिटल पहचान प्रदान की जाए।
निरीक्षण के समय कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के सम्बन्धित गावों में मौके पर लेखपाल शेषनाथ चौहान, राम भवन, नीरज सहनी, निशांत अंशुल राय, रवि प्रकाश, अमरजीत और जय प्रकाश यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button