अधिशासी अभियंता की उपस्थिति में ट्रांसफार्मरो का लोड मापा गया

घोसी। मऊ । घोसी नगर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शनिवार की रात्रि में विभिन्न स्थानों पर लगे ट्रांसफॉर्मरों का लोड मापा गया तथा आवश्यकतानुसार उसे सामान्य भी किया गया। इस दौरान मधुबन रोड, एसडीएम रोड, रेलवे स्टेशन, डाक बंगला रोड एवं तहसील परिसर सहित कई प्रमुख स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया।
अधिशाषी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि पिक आवर के समय ट्रांसफॉर्मरों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त न हों और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। घोसी तहसील पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले ट्रांसफॉर्मरों का लोड विशेष रूप से जांचा गया।अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था बेहतर बनी रहे।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश, एसडीओ इन्द्र बहादुर मौर्या तथा अवर अभियंता माजिद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button