Azamgarh news:स्व जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणको को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Azamgarh News: The Block Education Officer honored enumerators who performed outstanding work during the census by presenting them with certificates of appreciation.

गंभीरपुर /आजमगढ़।भारत की जनगणना 2027 को सफल बनाने हेतु स्वगणना अभियान के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदपुर के प्रगणकों मनोज कुमार शर्मा, नम्रता वर्मा,और राजेंद्र प्रसाद प्रजापति द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अपने निर्धारित HLB क्षेत्र में शत प्रतिशत स्वगणना पूर्ण की, उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदपुर रवि प्रकाश द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आजमगढ़:शिब्ली नेशनल कॉलेज में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान

 

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश एवं मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार, अंजनी कुमार मिश्रा, इरशाद अहमद ने सभी प्रगणकों के परिश्रम, लगन एवं जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वगणना अभियान जनभागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है।

अल्लू अर्जुन का नया अंदाज़ बनेगा ग्लोबल ट्रेंड? 

Azamgarh news: आजमगढ़ में नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी व धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

 

 

प्रगणकों द्वारा घर-घर संपर्क स्थापित कर लोगों को डिजिटल एवं स्वगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया, खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के विकास एवं जनकल्याण की आधारशिला है।प्रशस्ति पत्र सम्मान समारोह में अखिलेश, अबू गनिम् , राहुल मौर्य, अशोक कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button