Azamgarh News: बिजली बिलों के बोझ से परेशान उपभोक्ताओं को मिली राहत, पटवध कौतुक विद्युत उपकेंद्र पर लगा समाधान शिविर”

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

“बिजली बिलों के बोझ से परेशान उपभोक्ताओं को मिली राहत, पटवध कौतुक विद्युत उपकेंद्र पर लगा समाधान शिविर”

Azamgarh News; अमरीश सिंह पर हुए हमले के मामले में नया मोड़। घायल अमरीश के भाई मानवेंद्र सिंह ने सामने आकर बताई पूरी घटना।

आजमगढ़ जनपद के पटवध कौतुक विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती बिजली संबंधी समस्याओं के बीच आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कैंप में लगभग 60 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

आजमगढ़ पुलिस की गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार

शिविर में सबसे अधिक शिकायतें बिजली बिलों को लेकर सामने आईं। करीब 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बताया कि जहां पहले उनके घरों का मासिक बिजली बिल 500 से 700 रुपये तक आता था, वहीं अब अचानक 2000 से 3000 रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने तो 8 हजार से 10 हजार रुपये तक के भारी भरकम बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह बढ़ा हुआ बिल किसी परेशानी से कम नहीं था। लोगों का कहना था कि महंगाई और गर्मी के इस दौर में बिजली का बढ़ा बोझ उनके घर का बजट बिगाड़ रहा है।

आजमगढ़ चिलचिलाती धूप में खेत में काम कर रहा था किसान,अचानक हुआ कुछ ऐसा

कई उपभोक्ता ऐसे भी पहुंचे जिनके बिजली मीटर खराब पड़े थे, जिससे गलत रीडिंग और अधिक बिल की समस्या उत्पन्न हो रही थी। विभागीय अधिकारियों द्वारा ऐसे मामलों में तत्काल मीटर बदलने और आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन स्वीकार किए गए। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि लंबे समय से उनके बिजली बिल बन ही नहीं रहे हैं, जिससे भविष्य में एकमुश्त भारी बिल आने की चिंता बनी हुई थी। ऐसे मामलों का भी कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही समाधान कराया गया।

आजमगढ़-वाराणसी सिटी के बीच चलेगी यूपी लेखपाल परीक्षा स्पेशल गाड़ी

शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उपभोक्ताओं ने भी विभाग द्वारा लगाए गए इस समाधान कैंप की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह समय-समय पर शिविर आयोजित होते रहें तो आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

कृति-रश्मिका की ‘इंस्टा वॉर’ ने बढ़ाया कॉकटेल 2 का तापमान

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बिलरियागंज तुषार श्रीवास्तव, अवर अभियंता सहित विभागीय कर्मचारी अरविंद यादव, बृजभान यादव, मुकेश सिंह, अशोक सिंह एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए विभागीय कार्यालय में संपर्क करें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button