Azamgarh news :जानलेवा हमले के मामले में 01 वांछित अभियुक्त सहित 04 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

जानलेवा हमले के मामले में 01 वांछित अभियुक्त सहित 04 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

फूलपुर थाना अंतर्गत दुर्वासा (चैतरा )निवासी अभिषेक यादव पुत्र वंशराज यादव द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि दिनांक 19.05.2026 को समय लगभग 11:00 बजे साइकिल विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर वादी के घर पर चढ़कर लाठी-डण्डा से लैस होकर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। हमले में वादी की भाभी विन्दु यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा बीच-बचाव करने पर अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 3(5)/109/115(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के क्रम में दिनांक 21.05.2026 को उ0नि0 उमाशंकर यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त/अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा समय लगभग 05:00 बजे ग्राम ऊदपुर क्षेत्र, दुर्वाषा गेट से आगे कोल्ड स्टोरेज रोड पर करीब 100 कदम आगे से 01 वांछित अभियुक्त सहित 04 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। सभी को जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button