Azamgarh news:धनेहरी फीडर की बदहाल बिजली व्यवस्था से ग्रामीण परेशान, रातभर जागने को मजबूर
Azamgarh News: Villagers upset with the poor power supply of Dhanehari feeder, forced to stay awake all night

बोगरिया/आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के रासेपुर क्षेत्र स्थित धनेहरी फीडर की बिजली व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब से फीडर की मुख्य विद्युत आपूर्ति जहानागंज के स्थान पर मुबारकपुर से की जाने लगी है,तब से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन 33 हजार वोल्ट लाइन में फॉल्ट की समस्या बताकर घंटों और कई बार दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है।
Azamgarh news :नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीणों के अनुसार बिजली कटौती और तकनीकी खराबियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है,लेकिन अधिकांश मामलों में फोन नहीं उठाया जाता और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिलता है। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने पर शटडाउन लेने के लिए लगभग 60 से 70 किलोमीटर दूर मुबारकपुर जाना पड़ता है,
Azamgarh news:भ्रष्टाचार को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन शिव मोहन शिल्पकार
जिसके कारण फॉल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में काफी समय लग जाता है।कुछ दिन पूर्व धनेहरी फीडर पर आयोजित मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर में भी ग्रामीणों ने मुख्य आपूर्ति को पुनः जहानागंज से जोड़ने की मांग उठाई थी। उस समय अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखाई दिया है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रचंड गर्मी के इस दौर में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। रात-रात भर बिजली न आने से लोग जागकर रात बिताने को मजबूर हैं।
कान्स से मुंबई तक गूंजी ‘अनफिनिश्ड वॉइस’
ऊपर से मच्छरों का बढ़ता प्रकोप और लगभग 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा तापमान जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्की आंधी या बारिश होने पर भी 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो जाता है और बिजली आपूर्ति बहाल होने में एक से दो दिन तक लग जाते हैं।इस संबंध में धनेहरी फीडर के अवर अभियंता बीनू प्रसाद ने बताया कि मुबारकपुर से आपूर्ति होने के कारण दूरी अधिक हो गई है। शटडाउन लेने और फॉल्ट ठीक करने की प्रक्रिया में समय लग जाता है।
30 दिन बाद खुलेगा रहस्यों का खजाना, ‘नागबंधम’ का काउंटडाउन हुआ शुरू
उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का प्रयास करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यदि मुख्य आपूर्ति पुनः जहानागंज से होने लगे तो व्यवस्था को संचालित करने में काफी सुविधा होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सकेगी।
पति-पत्नी, बेटा और बेटी की निर्मम हत्या, बंद घर से बरामद हुए 4 शव
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन धनेहरी फीडर क्षेत्र में इन निर्देशों का प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों ने मांग की है कि उच्चाधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र स्थायी समाधान निकालें, ताकि क्षेत्रवासियों को बिजली संकट से राहत मिल सके।अब क्षेत्र के लोगों की निगाहें विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों और शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब तक ग्रामीणों और बाजारवासियों को बिजली संकट झेलना पड़ेगा और कब उनकी समस्या का स्थायी समाधान होगा।



