Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाना पड़ा महंगा, ऑपरेशन वज्रपात में युवक गिरफ्तार

Jaunpur news: Showing off on social media proved costly, youth arrested in Operation Vajrapath

जौनपुर। जनपद में अपराध और अराजक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने सोशल मीडिया पर रंगबाजी, मनबढ़ई और हिंसक वीडियो पोस्ट कर भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Jaunpur news:शाहगंज में वृद्ध की मौत पर प्रशासन की जांच पूरी, पार्क निर्माण से नहीं जुड़ा मामला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप गौतम (18 वर्ष) पुत्र प्रेमलाल गौतम निवासी गौरा गजेन्द्रपुर, थाना खुटहन के रूप में हुई है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगदारी और झगड़ालू गैंग से जुड़े भड़काऊ वीडियो व पोस्ट साझा कर क्षेत्र में आतंक और भय का वातावरण पैदा कर रहा था।

Jaunpur news:सामुदायिक शौचालय 25 जून तक करें चालू, नहीं तो होगी कार्रवाई डीएम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Jaunpur news:एनजीटी सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने की पर्यावरण संरक्षण कार्यों की समीक्षा

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव तथा कांस्टेबल आशीष सिंह शामिल रहे।

 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से रंगबाजी, हिंसा या आपराधिक गतिविधियों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन वज्रपात के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button