Azamgarh News:घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
ठेकमा, आजमगढ़*। बरदह पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, नगदी, मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी के अनुसार वादी शिवम पाठक निवासी खर्राट ने तहरीर दी थी कि 30/31 मई 2025 की रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर 2 चांदी की पैजनी, 11 चांदी के सिक्के, सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली और करीब 30 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 200/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
विवेचना में पंकज पुत्र अनिल यादव निवासी भदुली थाना सिधारी और अमन यादव पुत्र संतोष यादव निवासी मूसेपुर थाना सिधारी का नाम प्रकाश में आया। 17 जून को उ0नि0 मनीष सिंह ने टीम के साथ अजाउर नहर पुलिया व बैरी नहर पुलिया के बीच कुर्थुवा गांव की एक पुलिया से दोनों को समय करीब 02:05 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, 20,400 रुपये नगद, दो मोबाइल, एक जोड़ी छांगल, दो जोड़ी बिछिया, दो रिंग, एक छोटी जन्तर, एक जोड़ी कान की बाली, दो पेंच पीली धातु और एक नाक की नथिया बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. पंकज पुत्र अनिल यादव, ग्राम भदुली, थाना सिधारी, उम्र 20 वर्ष
2. अमन यादव पुत्र संतोष यादव, ग्राम मूसेपुर, थाना सिधारी, उम्र 19 वर्ष।
मु0अ0सं0 200/26 धारा 331(4), 305 व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना बरदह।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 मनीष सिंह, हे0का0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, रि0आ0 मुकेश यादव, दिलीप यादव वेद व्यास तिवारी शामिल रहे। दोनों का चालान न्यायालय भेजा गया है।



