Azamgarh News:दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत एक का चल रहाह इलाज

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत एक का चल रहाह इलाज
आजमगढ़। जनपद में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Azamgarh News:घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
पहली घटना पवई थाना क्षेत्र की है। मोहम्मदपुर (मोहनपुर) निवासी 29 वर्षीय रुपेश तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के पिता दिनेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने स्विफ्ट कार (UP 32 MS 2887) के चालक आशीष तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से दूसरी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे रुपेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पवई थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
वहीं दूसरी घटना फूलपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार के पास हुई। चमराडीह निवासी रमेश पुत्र फुलचन्द्र 14 जून की रात अपनी मोटरसाइकिल से साथी राकेश पुत्र भूरी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश घायल हो गए। मृतक की पत्नी काजल की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
उर्वशी रौतेला और हनी सिंह का सीक्रेट रीयूनियन!
दोनों घटनाओं के बाद संबंधित थानों की पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।



