Azamgarh News:सेवानिवृत्ति एसडीओ टेलीफोन विभाग का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*

*सेवानिवृत्ति एसडीओ टेलीफोन विभाग का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*

लालगंज आजमगढ़ डाक्टर नवीन कुमार (बिंदु होमियो हाल) लालगंज

के पिता सेवानिवृत्ति एसडीओ टेलीफोन विभाग केशव प्रसाद भारद्वाज मालपार (जीवनपुर) का निधन रविवार को सुबह हो गया । उनके देहावसान से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता। डाक्टर नवीन कुमार के पिता केशव प्रसाद भारद्वाज लालगंज बाईपास रोड स्थित आवास पर रह रहे थे।काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पिता का देहावसान होने से लोग उनके आवास मालपार (जीवनपुर) शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। डाक्टर नवीन कुमार ने कहा कि पिता का साया पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा होता है।पिता का सहारा हटने से हम सभी लोग काफी दुखी हैं। माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व चेयरमैन विजय सोनकर, धर्मराज सिंह,सुनील कुमार सिंह,तारकेश्वर मिश्र,डाक्टर मनोज प्रजापति,डाक्टर पी एन यादव सहित आदि बहुत बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button