घोसी में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप, 17 को मिला प्रमाणपत्र
Medical Assessment Camp for differently abled students at Ghosi, received certificate on 17

घोसी। मऊ।ब्लॉक संसाधन केंद्र घोसी पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के देखरेख में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं हेतु मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया l इस अवसर पर 17दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र निर्गत किया गया।
कैंप में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आई टीम में डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय आई सर्जन, डॉ एस डी वर्मा ऑर्थो सर्जन एवं डॉ प्रदीप कुमार फिजिशियन के द्वारा विभिन्न विद्यालयों से आए दिव्यांग छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर कुल 17 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया l खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों एवं अभिभावको को संबोधित करते हुए कहा गया कि शासन की मनसा के अनुसार यह कैंप आयोजित कर आप सभी को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है जिसका उपयोग कर आप विभाग द्वारा सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं l आप अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें जिससे यह बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ सकें l कैंप में मुख्य रूप से अरविंद कुमार श्रीवास्तव स्पेशल एजुकेटर सुधाकर राय,गीता देवी, राजकिशोर यादव,अभिषेक यादव एवं राजेश कुमार फिजियोथैरेपिस्ट समेत अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे l


