Burhanpur news:बुरहानपुर में बोले वरिष्ठ BJP नेता प्रभात झा:राजनीति में क्रोध नहीं करूणा चाहिए, पार्टी की संगठनात्मक बैठक ली

 

रिपोर्ट:रूपेश वर्मा
बुरहानपुर मध्य प्रदेश:आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा में तैयारियों का दौर तेज हो गए है। इसी के चलते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा खंडवा संसदीय सीट के दौरे पर निकले हैं। खंडवा संसदीय सीट में खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जिले आते हैं। एक हिस्सा देवास की बागली विधानसभा का भी होता है। प्रभात झा खरगोन, खंडवा के बाद बुरहानपुर पहुंचे। उन्होंने रविवार दोपहर पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्क बैठक की।इस दौरान उन्होंने कहा- राजनीति में क्रोध नहीं करूणा चाहिए। एक-एक सीट का अपना महत्व है। हर सीट के लिए हम सब लोग जिम्मेदार हैं। बाय इलेक्शन में ज्ञानेश्वर पाटिल जीते थे। भाजपा जीती तो हमें अच्छा लगा। बुरहानपुर ने बहुत ताकत लगाई थी। सबसे अधिक वोटों से जिताया था।15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने बवाल मचाकर रख दिया था। इसके मकान तोड़ो उसकी दुकान तोड़ो। टारगेट बनाकर भाजपा के लोगों को परेशान किया गया था। संबल योजना बंद करवा दी थी। उन्होंने कहा- जिलाध्यक्ष अकेला कुछ नहीं कर सकता। महामंत्री अकेला कुछ नहीं कर सकते। सभी को मिलकर प्रयास करने हैं। संगनात्मक बैठक को पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा अध्यक्ष आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button