जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों के हमले में वायु सेना के पांच जवान घायल

Five Air Force personnel injured in terrorist attack in Poonch, Jammu and Kashmir

 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के जिस काफिले पर शनिवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस हमले में पांच जवान घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।

जम्मू, 4 मई: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के जिस काफिले पर शनिवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस हमले में पांच जवान घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।

 

वायु सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, “पुंछ जिले में शहसितार के करीब भारतीय वायु सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों ने हमला किया था। सेना की स्थानीय इकाइयों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। काफिला सुरक्षित है और आगे जांच चल रही है।”

 

जिले के मेंढ़र इलाके में गुरसाई के जंगलों के पास आज दोपहर बाद आतंकवादियों ने वायु सेना के एक वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।

राष्ट्रीय राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों के दस्तों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। मुठभेड़ अभी जारी है।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के शुरुआती हमले में वायु सेना के पांच कर्मी घायल हुए हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से उत्तरी कमान के उधमपुर कमांड अस्तपाल ले जाया गया है।

उनकी स्थिति के बारे में अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है।

Related Articles

Back to top button