जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने वायु सेना के वाहन पर किया हमला

Militants attack Air Force vehicle in Poonch district of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने वायु सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की।

 

 

 

जम्मू, 4 मई । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने वायु सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की।

 

 

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के मेंढर इलाके में गुरसाई के जंगलों में वायु सेना के वाहन पर गोलीबारी की गई।

 

 

 

सूत्रों ने कहा, “वायु सेना के जवानों ने समुचित जवाब दिया है। दो-तीन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है। मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है। वायु सेना के किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।”

 

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

 

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button