आजमगढ़:लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत फूलपुर पवई-विधान सभा के स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा बरामद कुल 1,43,960/- रुपये,रुपयों का कागजात नहीं दिखा पाने पर किया गया जप्त

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत फूलपुर पवई-विधान सभा के स्थैतिक निगरानी टीम मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद कुमार वर्मा (असिस्टेन्ट प्रोफेसर) पुलिस अधिकारी उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह का0 बृजेश कुमार व म0का0 विनिता त्रिपाठी मय गाड़ी नं0- यूपी 50 एक्स 4200 के चालक रविकान्त यादव के साथ
उपस्थित थाना हाजा आकर अवगत कराये कि थाना फूलपुर के ग्राम सतुवहिया थाना क्षेत्र फूलपुर-अहरौला बार्डर पर चेकिंग की जा रही थी कि पिकप नं0-यूपी 50 सीटी 0095 से खुरासो की तरफ से अहिरौला की तरफ जा रही थी रुकने पर इशारा किया गया तो नहीं रुका जिसे 10 मीटर आगे घेरकर रोक लिया गया जिसकी चेकिंग की गई को चेकिंग के दौरान वाहन चालक राधेश्याम के पास से 500 के 200 नोट, 200 के 148 नोट, 100 के 143 नोट,50 के 01 नोट व 10 के 01 नोट कुल 143960/ रुपये बरामद हुए ।
जिसको संबंध में पूछने पर राधेश्याम के द्वारा बताया गया कि सनोज का पैसा है,परन्तु बरामद रुपये के सम्बन्ध मे कोई कागजात प्रस्तुत नही कर सका ,जिस कारण पिकप नं0-यूपी 50 सीटी 0095 के चालक राधेश्याम के पास से कुल 143960/ रुपये को नियमानुसार कब्जा मे लिया गया । श्री प्रमोद कुमार वर्मा (असिस्टेन्ट प्रोफेसर)
,उ0नि0 अभिषेक सिंह
,का0 बृजेश कुमार व म0का0 विनिता त्रिपाठी मय गाड़ी नं0- यूपी 50 एक्स 4200 के चालक रविकान्त यादव को गिरफ्तार कर लिया l

