आजमगढ़:लोकसभा चुनाव का सियासी पारा चढ़ा,कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के आजमगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Azamgarh: The political mercury of the Lok Sabha elections rose, Congress National General Secretary's arrival in Azamgarh on the workers of the huge enthusiasm

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे के आजमगढ़ आगमन पर समन्वय बैठक कर उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम के संचालक व आयोजन कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह थे।

 

 

 

जिसमें समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम यादव, राष्ट्रीय सचिव सतनारायण पटेल, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी सहित गठबंधन के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।बैठक के दौरान अविनाश पांडे द्वारा विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा गया कि अब समय आ गया है संविधान को बचाने का इस समय मौजूदा सरकार द्वारा तरह तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं विपक्ष को परेशान करने के लिए, यहां तक की संसद में विपक्ष के सांसद का माइक ऑफ कर दिया जाता है उनके द्वारा कही गई बातों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाता है।

 

 

 

सरकार चाहती है कि विपक्ष हो ही ना वह अपनी पूर्ण रूप से मनमानी कर सकें इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि इस बार आजमगढ़ की दोनों सीटों के उम्मीदवारों को भारी भरकम मत से जीताने का काम करें, जिससे देश की स्थिति, सम्मान और संविधान को बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button